फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की कब आएगी 23वीं किस्त और किन्हें मिलेगा लाभ? आसान शब्दों में यहां जानें

Sat, 28 Mar 2026 09:48 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 23 Kist: इस बार पीएम किसान योजना की किस्त जुलाई में जारी हो सकती है और इस किसान का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जिनके सभी जरूरी काम पूरे होंगे। जिन किसानों के काम पूरे नहीं होंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 23rd Installment Release Date: सरकार की कई सारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। किसी योजना के जरिए सब्सिडी या कोई जरूरत का सामान दिया जाता है, तो किसी योजना में सीधे तौर पर लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे भेजे जाते हैं।

किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन करती है जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस बार इस योजना के तहत 23वीं बार 2-2 हजार रुपये जारी होने हैं यानी 23वीं किस्त जारी होगी। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त के पैसे किसे मिल सकते हैं और 23वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : AdobeStock
23वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • पीएम किसान योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • 13 मार्च को गावाहाटी से 22वीं किस्त जारी की गई जिसका लाभ 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को मिला
  • ऐसे में अब बारी 23वीं किस्त की है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : AdobeStock
  • इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है
  • जैसे, 22वीं किस्त या उससे पहले जारी हो चुकी किस्तें भी जारी हुईं
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय जुलाई में हो रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि जुलाई में ही 23वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है

4 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त किन्हें मिल सकती है?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त का लाभ सिर्फ उन्हें ही मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं
  • साथ ही योजना से जुडे़ किसानों को कुछ काम भी करवाने होते हैं
  • अगर आप भी योजना से नए जुड़े हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो जरूर करवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब रिलीज होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह योजना से जुड़ने वाले किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है
  • साथ ही आधार लिंकिंग का काम भी करवाना अनिवार्य होता है
  • अगर आप ये काम करवा चुके हैं तो आपको 23वीं किस्त का लाब मिल सकता है, लेकिन अगर आपने ये काम नहीं करवाए हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें