PM Kisan Yojana: बिहार चुनाव का परिणाम लगभग साफ होता नजर आ रहा है जिसमें एनडीए सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। अकेले बीजेपी को 90 प्लस सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, आखिरी परिणाम शाम होते-होते साफ हो जाएगा। वहीं, बिहार में बीजेपी के जीतने की खबर सामन आते ही किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि माना जा रहा है कि अब बीजेपी की सरकार मिलते ही यहां पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6 नहीं बल्कि, 9 हजार रुपये मिलेंगे। अब ऐसा क्यों है तो ये जानना जरूरी बन जाता है। यहां बताते चले कि पीएम किसान योजना से मौजूदा समय में देशभर से जुड़े किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं बिहार के किसानों को कितने पैसे मिल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...