PM kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें स्वास्थ्य योजनाएं, आवास योजनाएं, बिजली योजनाएं, शिक्षा और रोजगार योजनाएं समेत कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद। वहीं, अब तक 14 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है। पर शायद आप न जानते हों, लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...