फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर आप भी चाहते हैं 17वीं किस्त का लाभ, तो ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Wed, 13 Mar 2024 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
17th Kist: 17वीं किस्त का लभ लेने के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज भी हमारे देश में ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या नजर आती है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे- किसानों के लिए ही देख लीजिए। केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो पात्र लोग ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
17th Kist: 17वीं किस्त का लभ लेने के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
योजना में आवेदन करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपको अब अगली आने वाली 17वीं किस्त का लाभ मिल सके, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा
  • सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
17th Kist: 17वीं किस्त का लभ लेने के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा
  • यहां पर आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी, जिन्हें आपको यहां पर भरना है

4 of 5
17th Kist: 17वीं किस्त का लभ लेने के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • अब आपको ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे आपको यहां पर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
17th Kist: 17वीं किस्त का लभ लेने के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आप देखेंगे कि ओटीपी भरने के बाद एक नया पेज खुला है, जहां पर आपको अपनी मांगी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करनी है
  • इसके बाद आपको संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना है और सेव पर क्लिक करना है
  • ऐसा करने के बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें