फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को सरकार का तोहफा, क्या आपने जाना इसके बारे में?

Sat, 01 Aug 2026 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Extends For 2031: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो जान लें कि भारत सरकार ने वर्ष 2031 तक के लिए पीएम किसान योजना को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना 2026-27 से लेकर 2030-31 तक लागू रहेगी। - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana: आप भी अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए भी एक अच्छी खबर है। क्योंकि भारत सरकार ने इस योजना को लेकर केंद्रीय कैबिनेट में एक अहम फैसला लिया।

दरअसल, पीएम किसान योजना को अगले 5 साल तक जारी रखने की मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट द्वारा दी गई है। ऐसे में अब ये योजना वित्त वर्ष 2026-27 से लेकर 2030-31 तक लागू रहेगी यानी किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते रहेंगे। चलिए जानते हैं इस फैसले के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अश्विनी वैष्णव - फोटो : amarujala.com
पीएम किसान योजना को लेकर क्या फैसला लिया गया है?
  • दरअसल, केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले 5 वर्षों के लिए जारी रखने को मंजूरी दी है
  • ऐसे में अब ये योजना वित्त वर्ष 2026-27 से लेकर 2030-31 तक लागू रहेगी
  • यही नहीं, सरकार ने इस योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट भी प्रस्तावित किया है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना 2026-27 से लेकर 2030-31 तक लागू रहेगी। - फोटो : Adobe Stock
क्या किस्त के पैसे बढ़ेंगे?
  • मौजूदा समय में पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं
  • फिर इस पैसे को साल में तीन बार यानी 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को दिया जाता है
  • डीबीटी के माध्यम से इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है

4 of 5
पीएम किसान योजना 2026-27 से लेकर 2030-31 तक लागू रहेगी। - फोटो : Adobe Stock
  • कुछ समय से ये भी चर्चा है कि किस्त के पैसे क्या बढ़ेंगे?
  • मौजूदा समय में सरकार ने किस्त बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है
  • इसलिए अभी फिलहाल 2-2 हजार रुपये की किस्त ही किसानों को मिलती रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त। - फोटो : Adobe Stock
कब आएगी 24वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है
  • नियमों के तहत इस योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • 23वीं किस्त जून में जारी हुई तो इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें