फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: अगर एक ही खतौनी में हैं 5 भाइयों के नाम, तो क्या सभी को मिलेंगे अलग-अलग दो हजार रुपये? जानें नियम

Sun, 24 May 2026 09:09 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Joint Land Rules India: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ घरों में एक ही खतौनी पर सभी भाइयों का नाम चढ़ा होता है। ऐसे बहुत से लोगों को सवाल होता है कि क्या उन्हें अलग-अलग पीएम किसान योजना का लाभ मिल सकता है? आइए इस लेख में यही समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान - फोटो : AI
Multiple Names In One Khatauni: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर देश के छोटे और सीमांत किसानों के मन में अक्सर जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कई तरह के सवाल उठते रहते हैं। ग्रामीण इलाकों में अक्सर यह स्थिति देखनो को मिलती है कि एक ही संयुक्त जमीन के दस्तावेज यानी खतौनी में एक से अधिक भाइयों या परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज होते हैं। 

ऐसे में किसान भाई हमेशा इस उलझन में रहते हैं कि क्या एक ही खतौनी में 5 भाइयों के नाम होने पर सभी को अलग-अलग ₹2000 की किस्त मिल सकती है, या फिर लाभ केवल किसी एक को ही दिया जाएगा। आइए इस लेख में सरकार के कड़े और स्पष्ट नियमों को बेहद आसान शब्दों में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संयुक्त जमीन पर क्या कहता है सरकारी नियम? - फोटो : AdobeStock
संयुक्त जमीन पर क्या कहता है सरकारी नियम?
  • पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, अगर एक ही खतौनी में 5 भाइयों के नाम दर्ज हैं, तो वे पांचों अलग-अलग लाभ पाने के हकदार हो सकते हैं, लेकिन उसमें कुछ शर्तें हैं।
  • शर्त यह है कि उस संयुक्त जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में हर भाई का अपना अलग और स्पष्ट खेती योग्य हिस्सा होना चाहिए।
  • योजना का लाभ उठाने के लिए पांचों भाइयों को अपने-अपने आधार कार्ड और बैंक खाते के साथ अलग से नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान की 23वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
हिस्सेदारी और जमीन के रकबे की जरूरी शर्त
  • खतौनी में नाम होने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि हर भाई के हिस्से में आने वाली जमीन वास्तव में खेती करने योग्य होनी चाहिए।
  • अगर जमीन बहुत कम है और उसे विभाजित करने पर हिस्सा न के बराबर बचता है, तो पूरी खतौनी पर सिर्फ परिवार के मुख्य सदस्य को ही लाभ मिलेगा।
  • अगर भाइयों के बीच सिर्फ मौखिक बंटवारा हुआ है और सरकारी कागज (राजस्व रिकॉर्ड) में हिस्सा तय नहीं है, तो आवेदन प्रक्रिया के दौरान फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
'एक परिवार, एक लाभ' का नियम समझना क्यों है जरूरी?
  • सरकार के अनुसार, पीएम किसान योजना के लिए 'परिवार' का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग (18 वर्ष से कम) बच्चे होता है।
  • अगर खतौनी में नाम दर्ज कोई भाई नाबालिग है, तो उसे अपने पिता या माता के परिवार का हिस्सा माना जाएगा और उसे अलग से ₹2000 नहीं मिलेंगे।
  • अगर पांचों भाई वयस्क हैं, उनकी शादी हो चुकी है और उनके अलग-अलग राशन कार्ड बने हैं, तो वे अलग परिवार माने जाएंगे और सबको किस्त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आवेदन करते समय किसान भाई न करें ये 3 बड़ी गलतियां - फोटो : AdobeStock
आवेदन करते समय किसान भाई न करें ये 3 बड़ी गलतियां
  • नया फॉर्म भरते समय पांचों भाइयों को अपनी खतौनी की कॉपी अपलोड करनी होगी और पटवारी से मिलकर 'लैंड सीडिंग' करवाना होगा।
  • खतौनी में दर्ज नाम की स्पेलिंग और आधार कार्ड में लिखा नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए, अन्यथा डेटा मिसमैच होने से किस्त रुक जाएगी।
  • सभी भाइयों के पास अपना व्यक्तिगत और आधार से लिंक बैंक खाता होना चाहिए, एक ही खाते में दो भाइयों का पैसा नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें