फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से क्यों कट रहे किसानों के नाम? वजह जानकर चेक करें लिस्ट

Sun, 15 Feb 2026 09:51 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Rules In Hindi: कुछ ही दिन में पीएम किसान योजना कि किस्त जारी होने की संभावना है। पर, क्या आप जानते हैं कि काफी लोगों का नाम इस लिस्ट से कट गया है। इसकी वजह क्या है यहां हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना में अपना नाम कैसे चेक करें ? - फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Yojana Me Apna Naam Kaise Check Karein: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और मंझले किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी खेती के लिए जरूरी संसाधन प्राप्त कर सकें। 

पीएम किसान योजना के तहत किस्तों का वितरण हर साल किया जाता है। हालांकि, इस बार योजना में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं, जिससे कई किसानों का नाम इस लिस्ट से कट गया है। ऐसे में, जानना जरूरी है कि इस बार किस किसानों का नाम कटने की वजह क्या रही और किससे जुड़ी अहम जानकारी अब आपको जाननी चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना में अपना नाम कैसे चेक करें ? - फोटो : AdobeStock
पहले जान लें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे पीएम किसान योजना भी कहा जाता है, छोटे और मंझले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है।

यानी, हर किसान को कुल ₹6,000 प्रति वर्ष मिलता है। यह पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। सरकार द्वारा जारी की गई यह राशि किसानों के कृषि कार्यों के लिए सहायक होती है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके और कृषि उत्पादन में सुधार हो सके।

 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना में अपना नाम कैसे चेक करें ? - फोटो : AdobeStock
किन लोगों का नाम काटा गया:

हाल ही में कई किसानों का नाम पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हैं:
  • कई किसानों के दस्तावेजों में त्रुटियां थीं, जैसे आधार कार्ड या बैंक खाता विवरण गलत होना।
  •  कुछ किसानों की आय इतनी बढ़ गई है कि अब वे इस योजना के पात्र नहीं रहे।
  • यदि किसी किसान ने पहले के किस्तों का सही विवरण नहीं दिया, तो उनका नाम इस बार कट सकता है।

 

4 of 5
पीएम किसान योजना में अपना नाम कैसे चेक करें ? - फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें अपना नाम:
 
  •  सबसे पहले, आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर Beneficiary List का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद Get Report बटन पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करने पर, आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक रिपोर्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इस रिपोर्ट में आपको सीरियल वाइज नामों की लिस्ट दिखाई देगी।
  •  यहां पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना में अपना नाम कैसे चेक करें ? - फोटो : AdobeStock
कब तक जारी होगी किस्त ?

अब तक पीएम किसान योजना के तहत 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त का वितरण जल्द ही किया जाएगा। हालांकि, इसके जारी होने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक, ये किस्त फरवरी के आखिर में या फिर मार्च 2026 तक जारी हो सकती है। किसान नियमित रूप से योजना की वेबसाइट पर अपनी स्थिति चेक करते रहें, ताकि किसी भी बदलाव या अपडेट के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें