फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आठ दिन बाद भी नहीं मिली 14वीं किस्त, तो इन नंबर्स पर कर सकते हैं संपर्क

Sat, 05 Aug 2023 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 27 जुलाई 2023 का दिन उन किसानों के लिए बेहद खास रहा, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है और इस पैसे को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त जारी की गई, जिसमें लगभग 8.5 करोड़ किसानों को किस्त के पैसे दिए गए। पर इन सबके बीच कई किसान ऐसे भी हैं जिनके पास अब तक 14वीं किस्त नहीं पहुंची है। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें अब तक 14वीं किस्त नहीं मिली है तो फिर आप कुछ हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट - फोटो : istock
सबसे पहले कर लें ये काम:-

स्टेप 1
  • सबसे पहले किसान अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि कोई गलती के कारण तो किस्त नहीं अटकी है
  • इसके लिए पहले आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर यहां पर मांगी गई जानकारी भरकर गेट डिटेल पर क्लिक करें
  • इसके बाद यहां चेक कर लें कि आपका नाम लिस्ट में है
  • साथ ही चेक करें कि कहीं आधार नंबर या बैंक खाते की दी गई जानकारी में तो कोई गलती नहीं है, क्योंकि अगर इनमें कुछ गलतियां होंगी तो भी किस्त अटक सकती है।

4 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट - फोटो : istock
इन हेल्पलाइन से ले सकते हैं मदद:-
  • अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी हैं, लेकिन फिर भी आपके खाते में 14वीं किस्त नहीं आई है तो ऐसी स्थिति में आप हेल्पलाइन पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं और ये एक ऐसा नंबर है जो किसानों की काफी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबरों की लिस्ट - फोटो : istock
  • इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 1800115526 या 011-23381092 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है, जिससे आपको किस्त भी मिल सकती है। यही नहीं आप चाहें तो योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी पर pmkisan-ict@gov.in भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें