फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: जनवरी में आ सकती है 19वीं किस्त, अगर अब तक नहीं करवाई ई-केवाईसी तो ऐसे करवाएं

Wed, 27 Nov 2024 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं जिसमें से एक ई-केवाईसी है। आप यहां जान सकते हैं कि आप इस काम को कैसे करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप एक किसान हैं तो आप भारत सरकार की लाभकारी और कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है और उन्हें हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। योजना से जुड़े किसानों को इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अगर किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं। इनमें से एक काम है ई-केवाईसी। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इस काम को जरूर करवा लें, वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं 19वीं किस्त के बारे में
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जाहिर है कि आप भी 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे होंगे? योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर आती है। 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में आई थी और इस हिसाब से अगले चार महीने जनवरी में हो रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-

ऑफलाइन तरीका
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है और आप इसे ऑफलाइन तरीके से करवाना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। जहां पर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और फिर ई-केवाईसी की जाती है।

4 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन तरीका
  • ई-केवाईसी करवाने का ऑनलाइन तरीका भी है इसमें आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर दिए हुए 'ई-केवाईसी' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर लाभार्थी को अपना आधार नंबर यहां पर दर्ज करना होता है जिसके बाद आपको यहां पर दिए सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब आप देखेंगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज कर दें
  • आखिर में सबमिट पर क्लिक करें और ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें