PM Kisan Yojana e-KYC: किसान जब दिन-रात खेतों में मेहनत करता है तब कहीं जाकर फसल तैयार हो पाती है और उसके बाद हमारी थाली में खाना आता है। किसानों को खेती करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक समस्या आर्थि समस्या भी है।
किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए ही भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ई-केवाईसी करवानी होती है। चलिए जानते हैं इस बारे में...