PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित और उन्हें खेती किसानी से जुड़ी नई तकनीकों से अवगत कराना है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। हालांकि, कई बार किसानों को योजना से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वो काफी परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों को साझा करने जा रहे हैं। इन नंबरों पर कॉल करके आप योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का हल पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -