PM Kisan Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ शहर और गांवों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। आवास, राशन, पेंशन, शिक्षा, बीमा जैसी नाजाने कितनी योजनाएं ऐसी हैं, जिनका लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में किसानों को दिए जाते हैं। वहीं, अब 13वीं किस्त जल्द आने वाली है। ऐसे में किसान अपना नाम लिस्ट में चेक करके ये जान सकते हैं कि क्या उन्हें किस्त के पैसे मिल सकते हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं लिस्ट कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...