PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status: किसानों के लिए चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए उन्हें अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ भी सिर्फ किसानों को मिलता है और हर चार महीने में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है। अब तक जारी हुई 18 किस्त के बाद अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? तो इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...