PM Kisan Yojana Fraud Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत सिर्फ पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी हुई।
हालांकि, कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी ये किस्त अटक गई। ऐसे में अब इस बात का फायदा जालसाज उठा सकते हैं, क्योंकि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर जालसाजों ने लोगों को किस्त के नाम पर ठग लिया हो। इसलिए आपको इन जालसाजों से सावधान रहने की जरूरत है। चलिए जानते हैं कैसे बचें इस ठगी से...