PM Kisan Yojana Fraud Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि आपके इन पैसों पर जालसाजों की नजर है? दरअसल, स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानते हैं जालसाज लोगों को कैसे ठग रहे हैं और आप इससे कैसे बच सकते हैं...