फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के नाम पर 3.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी, जानें फ्रॉड से बचने के क्या हैं तरीके

Tue, 14 Jul 2026 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana e-KYC Ke Naam Par Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर एक किसान से 3 लाख रुपये से अधिक की ठगी हो गई। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है ताकि आप ऐसे फ्रॉड का शिकार न हों।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हुआ लाखों का फ्रॉड। - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana Fraud Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर एक किसान से लगभग 3 लाख 90 हजार 990 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। महुआखेड़ा गांव के निवासी किसान समय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के मुताबिक, 3 जून 2026 को उनके मोबाइल पर पीएम किसान योजना से जुड़ा एक लिंक आया था।

दिए गए इस लिंक में 2026 के लिए केवाईसी अपडेट करने का निर्देश दिया गया था। फिर जैसे ही समय ने इस लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल और व्हाट्सएप हैक हो गया और फिर स्कैमर्स ने कई बार में किसान के खाते से लगभग 3 लाख 90 हजार 900 रुपये निकाल लिए। चलिए जानते हैं आप ऐसी ठगी का शिकार न हो जाए, इसलिए किन बातों का ध्यान रखें...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हुआ लाखों का फ्रॉड। - फोटो : Adobe Stock
कैसे हुई ठगी?
  • दरअसल, जालसाजों ने किसान को ई-केवाईसी के नाम पर फेक लिंक भेजा
  • आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल जालसाजों के पास चला जाता है
  • इसके बाद आप चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाते और मिनटों में आपका बैंक खाता खाली कर दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हुआ लाखों का फ्रॉड। - फोटो : Adobe Stock
कैसे बचें इस ठगी से?
  • एक बात जान लें कि सरकार या कृषि विभाग कभी भी ई-केवाईसी करने क लिए कोई लिंक नहीं भेजते हैं
  • अगर आपके मोबाइल पर कोई मैसेज आता है जिसमें ई-केवाईसी करने के लिए कोई लिंक दिया है, तो उस पर कभी क्लिक न करें
  • ई-केवाईसी के अलावा पीएम किसान योजना के नाम पर अगर कोई भी लिंक आए, तो उस पर क्लिक न करें

4 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हुआ लाखों का फ्रॉड। - फोटो : Adobe Stock
क्या है ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका?
  • ई-केवाईसी आप दो तरीकों से करवा सकते हैं
  • इसमें पहला तरीका है ऑनलाइन
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां से आप ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करके ये काम कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के नाम पर हुआ लाखों का फ्रॉड। - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरा तरीका है ऑफलाइन का
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं

नोट:- सरकार की तरफ से ये 2 तरीके ही ई-केवाईसी के लिए वैध हैं न कि किसी मैसेज पर आए लिंक द्वारा करवाने के
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें