फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कहीं ये 3 काम न बन जाए 23वीं किस्त में रुकावट का कारण, किसान आज ही निपटा लें ये काम

Mon, 18 May 2026 09:21 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के तहत आने वाली 23वीं किस्त का अगर आपको लाभ चाहिए, तो पहले आपको कुछ काम करवाने होंगे। जो योजना के नजरिए से बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
23वीं किस्त के लिए किसानों को क्या-क्या काम करवाने हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan 23th Installment: देश में राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये सभी अपने-अपने स्तर पर किसानों के लिए कई योजनाएं चलाते हैं जिनके जरिए किसानों को अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन आप ध्यान रखें कि योजना के तहत आने वाले कामों को न करवाने की गलती आप न करें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं...
विज्ञापन

2 of 5
23वीं किस्त के लिए किसानों को क्या-क्या काम करवाने हैं? - फोटो : Adobe Stock
किन 3 गलतियों के कारण 23वीं किस्त अटक सकती है?

पहली गलती
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • ये योजना के तहत आने वाला जरूरी काम है जिसे योजना से जुड़ने वाले सभी किसानों को करवाना होता है
  • आप अपने बैंक की शाखा में जाकर इस काम को जरूर करवा लें
विज्ञापन

3 of 5
23वीं किस्त के लिए किसानों को क्या-क्या काम करवाने हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
  • बतौर लाभार्थी आपको ई-केवाईसी करवाना जरूरी होता है
  • योजना के तहत आने वाला ये जरूरी काम अगर आप नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • इससे ये पहचान की जाती है कि किस्त का लाभ सही लाभार्थी के पास पहुंच रहा है या नहीं

4 of 5
23वीं किस्त के लिए किसानों को क्या-क्या काम करवाने हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसलिए अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा लें
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी आप ये काम करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
23वीं किस्त के लिए किसानों को क्या-क्या काम करवाने हैं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
  • योजना के तहत आने वाला भू-सत्यापन का काम करवाना भी जरूरी है
  • आप अगर किसी कारण ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इसलिए किस्त के लिए इस काम को भी जरूर करवा लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें