PM Kisan 22nd installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय को मजबूत करना और खेती से जुड़ी जरूरतों में सहायता प्रदान करना है।
पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपये की मदद दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। ऐसे में किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है। इस बार सरकार ने साफ कर दिया है कि e-KYC और Farmer ID से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी होगा, अन्यथा किस्त अटक सकती है।
इसके अलावा इस बार कई मामले ऐसे सामने आ रहे हैं जिसमें पति-पत्नी दोनों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है। ऐसे में आपको ये जानने की जरूरत है कि इस मामले में नियम क्या कहता है ? यहां हम आपको बताएंगे कि पति और पत्नी दोनों को एक साथ इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं।