PM Kisan Yojana E-KYC: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। अगर आपने अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको ये काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।
देश में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को तीन किस्त के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त को ट्रांसफर किया जा चुका है।