PM Kisan Yojana Rules 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
PM Kisan Yojana: क्या मई में आएगी 23वीं किस्त? यहां जानें और दूर करें कंफ्यूजन
अभी तक इसकी 22 किस्त जारी की जा चुकी है। वर्तमान में करोड़ों लाभार्थी किसान इसकी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कई परिवारों में यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या पति और पत्नी दोनों अलग-अलग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। नियमों की स्पष्ट जानकारी न होना भविष्य में सरकारी कार्रवाई का कारण बन सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इस सवाल का जवाब जानते हैं।