फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: क्या आपके बैंक खाते में आएंगे 19वीं किस्त के पैसे? ऐसे लगा सकते हैं पता

Wed, 30 Oct 2024 02:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसानों के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती है। इनमें जहां कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें चलाती है तो कुछ योजनाओं का संचालन भारत सरकार करती है।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त का लाभ कब मिल सकता है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: सरकारी योजनाओं के जरिए मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें हर एक योजना के अंतर्गत अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत आपको आर्थिक लाभ दिया जाता है। जो किसान इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको अगली आने वाली किस्त यानी 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? तो आप अपना स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त का लाभ कब मिल सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं तो जान लें कि आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा आपको भू-सत्यापन करवाना होता है और साथ ही आपको आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से भी लिंक करवाना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त का लाभ कब मिल सकता है? - फोटो : Adobe Stock
इस तरीके से चेक कर सकते हैं अपना नाम:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना होता है
  • इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है

4 of 5
19वीं किस्त का लाभ कब मिल सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब यहां पर आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको 'Know Your Status' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (जो आपको योजना से जुड़ने के बाद मिलता है) भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त का लाभ कब मिल सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा, ऐसे में इस कोड को भर दें
  • फिर आपको 'गेट डिटेल' पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा
  • यहां देखें कि अगर सूची में आपका नाम दर्ज है तो आपको लाभ मिल जाएगा, लेकिन अगर आपका नाम इस सूची में नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें