PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए एक बड़े वर्ग को मदद मिल पाती है। शहर हो या फिर ग्रामीण इलाके दोनों ही जगहों पर इन योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाया जाता है। राशन, बीमा, पेंशन, बेरोजगारी भत्ता जैसी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालना कुल 6 हजार रुपये का लाभ पात्र किसानों को मिलता है। बीते दिनों 13वीं किस्त के पैसे पात्र किसानों को जारी किए गए और इस दौरान कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। पर ऐसे किसानों को निराश या परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये किसान चाहें तो 14वीं किस्त के साथ अटकी हुई किस्त का भी लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये सब होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...