PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है जिसमें से एक योजना किसानों के लिए है और इसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं, लेकिन अब चर्चा है कि इस 6000 रुपये को बढ़ाकर 10000 रुपये किया जा सकता है। पर क्या सच में ऐसा होने वाला है या ये सिर्फ अफवाह है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। पीएम किसान योजना से जुड़े किसान इस बारे में जान सकते हैं...