फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान: 24वीं किस्त जारी होने से पहले किसान निपटा लें ये 3 जरूरी काम, वरना अटक सकते हैं आपके 2000 रुपये

Sun, 18 Oct 2026 01:25 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि किस्त जारी होने का समय काफी नजदीक आ गया है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। बता दें कि जो किसान किस्त जारी होने से पहले ये तीन जरूरी काम पूरे नहीं करवाएंगे, उनकी किस्त का पैसा अटक सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना - फोटो : AI
Kisan Samman Nidhi updates: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये की मदद देती है, जो हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। बता दें कि अब इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब लाभार्थी किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, कई बार छोटी-छोटी तकनीकी कमियों या जरूरी औपचारिकताएं पूरी न होने की वजह से पात्र किसानों के पैसे भी अटक जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आ जाए, तो समय रहते तीन जरूरी काम निपटा लें। आइए इस लेख में इन तीनों कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तुरंत पूरा करना
  • पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना सबसे अनिवार्य शर्त है। 
  • जिन किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर या आधिकारिक पोर्टल के जरिए घर बैठे ओटीपी आधारित ई-केवाईसी तुरंत पूरा कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
बैंक खाते में आधार सीडिंग और डीबीटी का चालू होना
  • सरकार द्वारा भेजी जाने वाली सहायता राशि केवल उन्हीं खातों में जमा होती है, जो आधार कार्ड से जुड़े होते हैं और जिनमें डीबीटी एक्टिव होता है।
  • अपने बैंक में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि आपका खाता आधार सीडेड और एनपीसीआई से मैप है या नहीं।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
भूमि सत्यापन का काम करवाना
  • योजना के नियमों के अनुसार हर लाभार्थी किसान के लिए अपनी जमीन का भौतिक सत्यापन कराना बेहद जरूरी है।
  • अगर आपके दस्तावेजों में जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है या लेखपाल द्वारा वेरिफिकेशन लंबित है, तो तुरंत अपने कृषि कार्यालय में संपर्क करके इसे ठीक करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
समय रहते पूरी करें औपचारिकताएं और पोर्टल पर जांच करें
  • इन तीनों जरूरी कामों को समय रहते पूरा करने के बाद पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें।
  • ऐसा करने से आपको यह पता चल जाएगा कि आपका आवेदन पूरी तरह सही है और अगली किस्त के 2000 रुपये आपके खाते में आसानी से आ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें