फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आपके बैंक अकाउंट में आएगी 23वीं किस्त या नहीं? स्टेटस चेक कर लगाएं पता

Fri, 10 Apr 2026 10:18 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 23th Installment: पीएम किसान योजना की इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के लिए स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 23rd Kist: भारत सरकार कई सारी योजनाओं को चलाती है जिसमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होगी जिसमें 2-2 हजार रुपये योजना से जुड़े किसानों को मिलेंगे।

पर सवाल ये है कि क्या आपको 23वीं किस्त मिल पाएगी? अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में अपना स्टेटस चेक करने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के लिए स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जुलाई में जारी हो सकती है, क्योंकि योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने में रिलीज होती है
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के लिए स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
किस्त के लिए स्टेटस कैसे चेक करें?

स्टेप 1
  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

4 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के लिए स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है
  • अगर किसी कारण आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो आप 'Know Your Registration Number' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके इसे जान सकते हैं
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर पता चलने पर इसे भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के लिए स्टेटस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे भर दें
  • फिर आपको गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • अब आप देखेंगे तो आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें