फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सावधान! 23वीं किस्त जारी होने से पहले करवा लें ये काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये

Sat, 18 Apr 2026 11:09 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 23 Kist Kab Aaygi: पीएम किसान योजना के तहत इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आप इस किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले कुछ काम पूरे करवाने होते हैं। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 23rd Installment: देश में चलने वाली कई सारी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिससे मौजूदा समय में करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होगी यानी 23वीं बार लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि किस्त का लाभ लेने के लिए जो जरूरी काम हैं, उन्हें आप समय रहे पूरा करवा लें। चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें योजना से जुड़े किसानों को करवाना है। लाभार्थी आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन से काम करवाने होते हैं किस्त के लिए?

नंबर 1
  • अगर आप योजना से जुड़े हैं तो अपने ई-केवाईसी का स्टेटस जरूर चेक करें
  • अगर ये काम नहीं हुआ है या अधूरा है, तो इसे तुरंत करवा लें
  • योजना के तहत ये काम बेहद जरूरी है
विज्ञापन

3 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • यहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी आप करवा सकते हैं
  • आप चाहें तो खुद भी ये काम कर सकते हैं, योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी खुद करवा सकते हैं

4 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • आपने अगर आधार लिंकिंग काम नहीं करवाया है तो इस काम को भी जरूर करवा लें
  • अगर ये काम अधूरा रहता है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • अपने बैंक की ब्रांच में जाएं और वहां पर ये काम करवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त कब आ सकती है बैंक खाते में?
  • इस योजना की इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है
  • योजना की हर किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में ये 23वीं किस्त रिलीज हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें