फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खत्म होने वाला है 22वीं किस्त का इंतजार, जानें किन्हें मिलेंगे 2000 रुपये और किन्हें नहीं

Mon, 16 Feb 2026 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 22 Kist: क्या आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं? अगर हां, तो आपको भी 22वीं किस्त का इंतजार होगा? माना जा रहा है कि जल्दी ही किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे आ सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
22वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22th Installment: सरकार द्वारा चलाई जा रही कई सारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के जरिए सिर्फ किसानों को लाभ दिया जाता है और इस योजना का संचालन भारत सरकार करती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना के तहत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है यानी इसमें भी हर किस्त की तरह 2-2 हजार रुपये लाभार्थियों को मिलेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा भी या नहीं? ऐसे में आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन किसानों को 22वीं किस्त का लाभ मिल सकता है और किन्हें नहीं। किसान अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
22वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
कब रिलीज हो सकती है 22वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के तहत आने वाली हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर ही जारी होती है
  • अब तक पिछली जितनी भी किस्तें जारी हुई हैं, वे सभी लगभग इसी हिसाब से जारी हुईं हैं
  • ऐसे में 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है यानी इसी महीने
विज्ञापन

3 of 5
22वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
  • माना जा रहा है कि इसी महीने यानी फरवरी में 22वीं किस्त रिलीज हो सकती है
  • माना ये भी जा रहा है कि जल्दी ही तारीख का एलान भी कर दिया जाएगा
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है

4 of 5
22वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेगी किस्त और किन्हें नहीं?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलता है
  • पात्र होने के अलावा योजना से जुड़े किसानों को 3 काम भी करवाने होते हैं, ताकि उन्हें किस्त का लाभ मिल सके
  • पहला काम है ई-केवाईसी का जिसे करवाना अनिवार्य होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
22वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह दूसरा काम है भू-सत्यापन का जिसे योजना से जुड़े किसानों को करवाना होता है
  • जबकि, तीसरा काम है आधार लिंकिंग का और ये काम भी किस्त का लाभ लेने के लिए जरूरी होता है
  • जो किसान इन सभी कामों को नहीं करवाते हैं, वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें