PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22th Installment Release Date: अगर आप एक किसान हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो सरकार आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं से जुड़कर आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की कई तरह की योजनाएं शामिल हैं।
जैसे, अगर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बात करें तो ये वैसी ही योजना है जिसके तहत सिर्फ किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना के जरिए लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इसी क्रम में इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में जो किसान इस योजना से जुड़े हैं और पात्र हैं उन्हें ये लाभ मिल सकता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...