PM Kisan Yojana Farmer Id: देश के किसानों के लिए वैसे तो राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसकी चर्चा काफी है। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं।
इस योजना के तहत लगभग हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं जिसमें अब फार्मर आईडी बनाना भी जुड़ चुका है। पर क्या जो लोग फार्मर आईडी नहीं बनवाएंगे क्या उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा? तो चलिए जानते हैं फार्मर आईडी बनाना कितना जरूरी है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...