फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं? ऐसे करें चेक

Fri, 20 Feb 2026 09:32 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Check My Name In PM Kisan Yojana: अगर आपने भी सरकार की इस योजना में आवेदन किया है तो 22वीं किस्त आने से पहले एक बार चेक कर लें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। 
विज्ञापन
1 of 5
आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं, ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
Step By Step Guide For Check My Name In PM Kisan Yojana: अगर आप किसान हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना काफी बेहतर विकल्प है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसी के चलते लोग अब इसके लिए आवेदन कर रहते हैं। वर्तमान समय में किसान इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो पहले एक बार अपना नाम अवश्य चेक कर लें, क्योंकि कई बार आवेदन करने के बाद भी किसानों को यह पता नहीं चल पाता कि उनका नाम लाभार्थी सूची में जुड़ा है या नहीं। अब जब कुछ ही दिनों में 22वीं किस्त आने वाली है तो ऐसे में समय पर स्टेटस चेक करना जरूरी हो जाता है, ताकि किसी भी त्रुटि को सुधारा जा सके।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, तो यहां आपको पात्रता से लेकर नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में बताई जा रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं, ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
पहले जानें किन लोगों को मिलता है इस योजना का लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। जिन किसानों के नाम पर कृषि योग्य जमीन दर्ज है, वे इस योजना के पात्र माने जाते हैं। योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 6000 रुपये तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इस बार इस योजना की 22वीं और इस साल की पहली किस्त किसानों के खातों में आएगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं, ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
 कौन आवेदन नहीं कर सकता ?

संस्थागत जमीन मालिक, आयकर दाता किसान, सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी (निर्धारित सीमा से अधिक), डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और अन्य पेशेवर लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। साथ ही जिनके पास कृषि योग्य भूमि नहीं है, वे भी पात्र नहीं हैं।

 

4 of 5
आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं, ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe stock
 आवेदन के लिए क्या जरूरी है
 
  • आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़े दस्तावेज आवश्यक होते हैं।
  • आधार और बैंक खाते का लिंक होना अनिवार्य है।
  • शभी राज्यों में ई-केवाईसी भी जरूरी कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपका नाम पीएम किसान योजना की लिस्ट में है या नहीं, ऐसे करें चेक - फोटो : Adobe Stock
 कैसे चेक करें अपना नाम
 
  • अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट PM-KISAN (https://pmkisan.gov.in) पर जाना होगा।
  • वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर मौजूद “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद “Get Report” बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपकी दी गई जानकारी के आधार पर लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इस सूची में क्रम संख्या के अनुसार नाम दिए होंगे। आप इसमें अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
  • यदि आपका नाम सूची में मौजूद है, तो आप इस योजना के लाभार्थी माने जाएंगे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें