फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 22वीं किस्त? किसान इस तरह करें पता

Mon, 08 Dec 2025 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 22vi Kist Kise Milegi: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त मिलेगी, लेकिन सवाल ये है कि ये लाभ कितने और किन-किन किसानों को मिलेगा?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22nd Installment Status: सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। बात अगर मौजूदा समय की भी करें तो राज्य सरकारों और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं को चला रहे हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं, तो पात्र किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।

इस पीएम किसान योजना के जरिए उन किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, छोटे किसान हैं आदि। योजना के जरिए किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। जैसे, बीते दिनों 21वीं किस्त में दिए गए। ऐसे में अब अगली बारी 22वीं किस्त की है। पर क्या आप जानते हैं 22वीं किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा? शायद नहीं, तो आप यहां अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं पात्रता के बारे में। तो चलिए अगली स्लाइड्स में इस बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
22वीं किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है। इससे पहले बीती 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी हुई जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को मिला। इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 22वीं किस्त का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 22वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किन्हें मिल सकती है 22वीं किस्त?

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको चेक करना है कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा
  • इसके बाद आपकोसबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • आप योजना की आधिकारिक एप यानी किसान एप पर भी जा सकते हैं

4 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है
  • आपको अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता, तो चिंता न करें आप 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करके इसे चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अब अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल गया है, तो आप इसे यहां भरें
  • इसके बाद आपको सामने कैप्चा कोड दिखेगा, इसलिए इसे यहां दर्ज करें
  • फिर आपको 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा और आ जान जाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें