फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: e-KYC और भू-सत्यापन के अलावा ये एक काम भी करवा लें किसान, वरना अटक सकती है 22वीं किस्त

Wed, 24 Dec 2025 08:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Kist: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस बार जारी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके लिए आपको कौन से काम करवाने जरूरी होंगे?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना: 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22nd Installment: केंद्र सरकार की कई सारी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसान तक इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

इस योजना के जरिए किसानों के बैंक खाते में सालाना कुल 6000 रुपये डाले जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 22वीं किस्त की है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, तो जान लें कि किस्त का लाभ लेने के लिए आपको कई काम करवाने होते हैं जिसमें एक खास काम भी है। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या है और अगर ये काम नहीं करवाएंगे, तो क्यों आपकी किस्त अटक सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना: 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
22वीं किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है। इससे पहले 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी कई गई जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला। ऐसे में अब बारी 22वीं किस्त की है। इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 22वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना: 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
ये काम करवाना जरूरी है
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि आपके लिए एक काम करवाना बेहद जरूरी है और वो काम है डीबीटी का। दरअसल, सरकार किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करती है। ऐसे में अगर आपके बैंक काते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है और आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को करवाना जरूरी होता है।

4 of 5
पीएम किसान योजना: 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवाएं डीबीटी ऑन?

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, तो इसे जरूर करवा लें
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है, जहां पर आपका बैंक खाता है
  • फिर संबंधित अधिकारी से मिले और उन्हें बताएं कि आपको डीबीटी ऑन करवाना है
  • इसके बाद आपको दस्तावेज जमा करने हैं जैसे, आधार कार्ड की कॉपी और अपनी पासबुक की कॉपी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना: 22वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको डीबीटी जनादेश और सहमित फॉर्म भरना होता है
  • फिर आपके बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक किया जाता है और उसे "नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मैपर" यानी एनपीसीआई के साथ सीड किया जाता है
  • अब आपके खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन हो जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें