PM Kisan Yojana Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सालाना 3 बराबर किस्तों में दी जाती है। देशभर के किसानों को अब इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। देशभर में कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में किसानों के खातों में 22वीं किस्त जारी की जा सकती है? हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसके बावजूद पिछले ट्रेंड और सरकारी संकेतों के आधार पर माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी महीने में ही कभी भी जारी हो सकती है।