PM Kisan Yojana 22nd Installment News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत भारत सरकार देश के करोड़ों पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसे तीन बराबर किस्तों में दिया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना की अब तक 21 किस्तें जी की जा चुकी हैं। किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुछ कार्य कराने अनिवार्य कर दिए हैं। इनमें eKYC, बैंक खाते से आधार लिंक और किसानों के पास यूनिक Farmer ID का होना जरूरी है। ये न होने पर किसानों की अगली किस्त को रोका जा सकता है। इस कारण किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करा लें।