फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ध्यान दें किसान! जल्द कर लें ये 3 काम, वरना रह जाएंगे हाथ खाली और नहीं मिल पाएगी 22वीं किस्त

Wed, 28 Jan 2026 09:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 22 Kist: पीएम किसान योजना से अगर आप भी जुड़े हैं और 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो उससे पहले आपको कुछ काम करवाने जरूरी हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। इन कामों के बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को फसल उगाते समय कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे, कभी तेज बारिश तो कभी सूखा और कभी-कभी तो ओले आदि पड़ने से भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आर्थिक दिक्कतें आ जाएं तो फिर बीज लेने से लेकर खेती के लिए जरूरी सामान लाने में भी कई दिक्कतों से जूझना पड़ता है।

ऐसे ही किसानों की आर्थिक मदद के लिए भारत सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के जरिए पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है जिसमें सालाना 6 हजार रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में) दिए जाते हैं। इस बार इस योजना की 22वीं किस्त जारी होगी जिसके लिए आपको पहले कुछ काम करवाने जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में योजना से जुड़े किसान इन कामों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala
कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त?
  • अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 22वीं किस्त की है
  • योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से 22वीं किस्त का समय फरवरी में हो रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में ये किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
किसानों को करवाने होते हैं ये 3 काम

पहला काम क्या है?
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
  • इससे धोखाधड़ी को रोका जाता है और सही लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है
  • अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से किसान इस काम को करवा सकते हैं
  • योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी इस काम को करवाया जा सकता है

4 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या है दूसरा काम?
  • योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है
  • इसमें किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
  • किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी के अलावा ये काम भी करवाना अनिवार्य होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा काम क्या है?
  • सरकार किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से भेजती है
  • इसलिए बतौर लाभार्थी आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन करवाना होता है
  • आप अपने बैंक जाकर इस काम को करवा सकते हैं
  • अगर ये काम पूरा नहीं होता है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें