फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान इन गलतियों में तुरंत करें सुधार, मिल सकती है अटकी हुई 21वीं किस्त; जानें कैसे

Thu, 04 Dec 2025 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Nidhi 21 Kist Update: बीती 19 नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा 21वीं किस्त जारी की गई। इसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला।
विज्ञापन
1 of 5
क्या अभी भी अटकी हुई 21वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana 21st Installment: सरकार मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी आपके लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इससे एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। बीते दिनों योजना की 21वीं किस्त जारी हुई यानी किसानों को 21वीं बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। ऐसे में कई किसान ऐसे भी रहे जो किस्त के लाभ से वंचित रहे। अगर आपकी भी ये किस्त अटकी है तो आप यहां जान सकते हैं कि क्या अभी भी ये अटकी हुई किस्त आपको मिल सकती है? अगर हां, तो कैसे। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या अभी भी अटकी हुई 21वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों में करना होता है सुधार:-

नंबर 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपकी किस्त अटकी है, तो हो सकता है कि आपकी ई-केवाईसी न हुई हो। योजना का ये सबसे जरूरी काम होता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी हो सकती है। इसलिए इस काम को आप जल्दी पूरा करवा सकते हैं ताकि, आपको किस्त का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

3 of 5
क्या अभी भी अटकी हुई 21वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • आपकी किस्त अटकने का दूसरा कारण ये भी हो सकता है कि आपका भू-सत्यापन का काम पूरा न हुआ हो। ये भी योजना का सबसे जरूरी काम है। अगर आपने ये काम भी नहीं करवाया है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आप अभी भी इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा सकते हैं।

4 of 5
क्या अभी भी अटकी हुई 21वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का लाभ अगर आपको नहीं मिला है तो हो सकता है कि आपका आधार लिंकिंग का काम पूरा न हुआ हो। इस काम के न होने पर आपकी किस्त अटक सकती है। आप बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा सकते हैं। जहां पर आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते लिंक किया जाता है। फिर आपके ये काम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या अभी भी अटकी हुई 21वीं किस्त मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये चीज भी चेक कर लें किसान
  • अगर आपकी किस्त अटकी है, तो इसके पीछे ये कारण भी हो सकता है कि आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन न हो। दरअसल, सरकार डीबीटी के माध्यम से आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजती है और अगर किसी के बैंक खाते में ये ऑप्शन ऑन नहीं है तो पैसे अटक सकते हैं। इसलिए आप अपने बैंक जाकर इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें