PM Kisan Yojana 21st Installment Date: सरकार जब भी किसी योजना को चलाती है तो उसके तहत अलग-अलग तरह के लाभ योजना से जुड़ने वाले लोगों को देती है। इसके लिए पात्रता सूची से लेकर आवेदन की प्रक्रिया तक सबकुछ बताया जाता है। जैसे, अगर आप किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं जो सिर्फ किसानों के लिए चलाई जाती है।
इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। साल में तीन बार ये लाभ दिया जाता है और इस तरह से किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में इस बार ये 21वीं किस्त कब जारी होगी? क्या दिवाली के बाद या दिवाली के पहले जारी होगी? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...