फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: सरकार किस महीने किसानों के खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त? जानिए कैसे करें स्कीम में ई-केवाईसी

Mon, 21 Apr 2025 09:05 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Nidhi Yojana: 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन बराबर किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के जरिए सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की राशि भेजती है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: केंद्र सरकार ने साल 2019 में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने और उनकी खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन बराबर किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। सरकार प्रति किस्त किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की राशि भेजती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। ऐसे में देश में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस स्कीम की 20वीं किस्त जारी कर सकती है? आइए इस लेख में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार इस योजना की 20वीं किस्त जून महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आपने अभी तक इस योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है तो आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिल सकेगा। इस कारण आपको ये दोनों जरूरी कार्य करा लेने चाहिए। 

ये भी पढ़ें- पीएफ का कितना हिस्सा आपकी सैलरी से कटता है और कितना कंपनी देती है?

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
ऐसे करें योजना में ई-केवाईसी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अगर आप ई-केवाईसी करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको ई-केवाईसी के ऑप्शन को चुनना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करने के बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कुछ देर बाद एक ओटीपी आएगा, आपको वो ओटीपी दर्ज करना है। यह करने के बाद इस योजना में आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें