फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आ सकती है 20वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ

Sun, 09 Mar 2025 12:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19वीं किस्त जारी होने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार कब तक 20वीं किस्त के पैसे जारी कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : Freepik
हमारे देश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण योगदान कृषि क्षेत्र का है। हालांकि, देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता देने और उनके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है। अब तक किसानों के खाते में भारत सरकार कुल 19 किस्तों के पैसों को भेज चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : Freepik
पिछले महीने 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान केंद्र सरकार ने करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की थी। 

विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : Freepik
19वीं किस्त जारी होने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार कब तक 20वीं किस्त के पैसे जारी कर सकती है। 

4 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के पैसों को भारत सरकार आने वाले जून महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर 20वीं किस्त जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 20th Installment - फोटो : Adobe Stock
वे किसान जिन्होंने योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लिया है उनको अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने योजना में ये दोनों जरूरी कार्य नहीं कराए हैं उनको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें