फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 20वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलता है इस स्कीम का लाभ

Mon, 31 Mar 2025 01:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सरकार इस स्कीम का लाभ किन किन लोगों को नहीं देती है?
विज्ञापन
1 of 6
किन किसानों को नहीं मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : Freepik
भारत में छोटे और सीमांत किसानों के लिए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। वर्तमान समय में देश में करोड़ों किसान इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना का लाभ पाकर किसान खेती बाड़ी से जुड़े कई जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। अब तक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 6
किन किसानों को नहीं मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : Freepik
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सरकार इस स्कीम का लाभ किन-किन लोगों को नहीं देती है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

3 of 6
किन किसानों को नहीं मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : Freepik
वे लोग जो सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। वहीं जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि है वे भी इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

EPFO: किन-किन परिस्थितियों में आप निकाल सकते हैं पीएफ खाते से पैसे? जानिए यहां

4 of 6
किन किसानों को नहीं मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : Freepik
चिकित्सक, सीए, वकील आदि प्रोफेशनल व्यक्ति को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो भी आप इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
किन किसानों को नहीं मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : Adobe Stock
अगर कोई किसान इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करता है तो उसे भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही ले सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन किसानों को नहीं मिलता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ - फोटो : Adobe Stock
वहीं 19वीं किस्त मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार 20वीं किस्त आने वाले जून महीने में जारी कर सकती है। गौरतलब बात है कि सरकार ने अभी तक 20वीं किस्त जारी करने की तारीखों का एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें