PM Kisan Yojana 20th Installment Date: भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को तीन बराबर किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
प्रत्येक किस्त के अंतर्गत लाभार्थी किसान को 2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में पहुंचते हैं। 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस स्कीम की 20वीं किस्त जारी कर सकती है।