देश में करोड़ों किसान कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है। हालांकि, देश में आज भी करोड़ों किसान गरीब हैं। आर्थिक स्तर पर उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा खेती किसानी करते समय उन्हें आपदाओं, लागत में बढ़ोतरी जैसी कई तरह की समस्याएं भी परेशान करती हैं। किसानों की इन समस्याओं को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं।