फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?

Sat, 08 Feb 2025 01:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

18वीं किस्त को जारी हुए 4 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। अब जब किस्त जारी करने की तारीखों का एलान हो चुका है, तो किसान काफी खुश हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : Freepik
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, भारत सरकार 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेगी। बीते साल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त को जारी हुए 4 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। अब जब किस्त जारी करने की तारीखों का एलान हो चुका है, तो किसान काफी खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को डीबीटी के जरिए करोड़ों किसानों के खाते में 19वीं किस्त के पैसे भेजेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : Freepik
देश में अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि क्या वे किसान भी इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत वे किसान जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं, उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास दो हेक्टेयर या उससे कम कृषि भूमि का होना जरूरी है।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock
देश में कई किसान गलत ढंग से इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इसी वजह से सरकार ने इस योजना में e-KYC और भूलेख का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने इन दोनों जरूरी कार्यों को पूरा नहीं किया है, तो ऐसी स्थिति में आपके खाते में 19वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe stock
लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द यह दोनों जरूरी कार्य करवा लेने चाहिए। इसके अलावा, अगर आपने योजना में किसी प्रकार की गलत जानकारी की थी, तो भी आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको इन गलतियों को भी ठीक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें