फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?

Sat, 02 Nov 2024 12:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
PM Kisan Nidhi Yojana: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। हाल ही में 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त को जारी हुए एक महीने होने जा रहे हैं। ऐसे में कई किसानों को 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
कई किसान यह जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक उनके खाते में 19वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया है। हर चार महीनों के अंतराल पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी की जाती है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
इस कारण अक्तूबर के चार महीनों के अंतराल के बाद फरवरी महीना आ रहा है। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि सरकार अगले साल फरवरी महीने में किस्त के पैसे जारी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
कई किसानों का यह भी सवाल रहता है कि क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं? पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान नहीं ले सकते हैं। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें