फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त? लाभ पाने के लिए जरूर करें ये काम

Sun, 29 Dec 2024 12:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योजना की 18वीं किस्त जारी हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। कई किसान अब 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देश के लघु और सीमांत किसानों को प्रदान कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देकर सरकार देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहती है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनकी वित्तीय कठिनाइयों को दूर करना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो आर्थिक मदद मिलती है, उसे सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
योजना की 18वीं किस्त जारी हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। कई किसान अब 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कारण कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर सकती है?
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe stock
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर अपनी ओर से आधिकारिक एलान नहीं किया है।

4 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
वहीं जिन किसानों ने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें अगली 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द ये आवश्यक काम करवा लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik
इसके अलावा जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी, उनके खाते में भी इस बार 19वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। ऐसे में आपको तुरंत इन गलतियों को ठीक कराकर अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें