PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए आप लाभ ले सकते हैं। इसमें किसी योजना में सब्सिडी देने का प्रावधान है तो किसी योजना में आर्थिक लाभ दिया जाता है। केंदर सरकार और राज्य सरकार की इसमें अपनी अलग-अलग योजनाएं होती हैं। जैसे, बात अगर किसानों की करें तो इनके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत आप सालाना 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं।
इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो आप इस पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आपने इस योजना के अंतर्गत आने वाले कुछ काम करवा लिए हो और आप इन कामों के बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। अगर आपने ये काम अब तक नहीं करवाए हैं तो आप इन्हें जरूर करवा लें। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में...