PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment: देश में आज भी किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसों की कमी के कारण किसानों को खेती करते समय कई रुकावटें परेशान करती हैं। देश में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। स्कीम के अंतर्गत किस्त के माध्यम से केंद्र सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। हर किस्त के पैसों को चार महीनों के अंतराल में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को भेजा जा चुका है। वहीं जल्द ही सरकार 13वीं किस्त किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -