PM Kisan Yojana: गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंच सके। इसके लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। जहां कुछ योजनाओं में सामान देकर या जरूरतें पूरी करके लाभ पहुंचाया जाता है, तो वहीं कुछ योजनाओं में सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका लाभ देश के किसान ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने बाद 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। ऐसे में इस बार 13वीं किस्त आने वाली है, जिसका सभी को इंतजार है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि 13वीं किस्त कब तक आ सकती है और किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...