फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, इस दिन सरकार जारी कर सकती है 12वीं किस्त

Mon, 10 Oct 2022 10:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना अपने जीवन में कर रहे हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना चाहती है। इसी कड़ी में साल 2018 में एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही केंद्र सरकार किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भी जारी कर सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त को भेज सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार अक्तूबर महीने की किसी भी तारीख को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : istock
किस्त के पैसे जारी होने के बाद आप अपने स्टेटस को आसानी से चेक कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
आप पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके आसानी से किस्त के पैसों के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। पीएम किसान पोर्टल ओपन करने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी सेक्शन में आना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पंजीकरण संख्या दोनों में से किसी एक का चुनाव करके कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें