फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: जमीन पर चल रहा है भाई-भाई का झगड़ा, तो क्या रुक जाएगी आपकी 23वीं किस्त?

Sun, 07 Jun 2026 08:59 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Brother Land Dispute Rules: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ जमीनों पर विवाद चल रहा होता है, ऐसे में पीएम किसान योजना का लाभ मिल पाएगा या नहीं इसको लेकर किसान भाइयों के मन में कई सवाल होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan 23 Kist - फोटो : AI
Land Dispute PM Kisan Beneficiary: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। मगर ग्रामीण इलाकों में अक्सर एक बड़ी समस्या देखने को मिलती है कि जमीन पर भाइयों का आपसी झगड़ा या कोर्ट-कचहरी का विवाद चल रहा है। ऐसे में कई किसानों के मन में यह बड़ा डर रहता है कि क्या जमीन पर विवाद होने के कारण उनकी आने वाली 23वीं किस्त रुक जाएगी?

सरकारी नियमों के अनुसार, योजना का लाभ सीधे आपके जमीन के रिकॉर्ड और मालिकाना हक से जुड़ा होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि जमीन के झगड़े का आपकी किस्त पर क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 5
सरकारी रिकॉर्ड में नाम होना जरूरी - फोटो : AdobeStock
सरकारी रिकॉर्ड में नाम होना जरूरी
  • पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि जमीन के सरकारी दस्तावेज (खतौनी) में आपका नाम साफ-साफ दर्ज होना चाहिए।
  • अगर आपसी झगड़े के बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में आपका नाम मालिक के तौर पर दर्ज है, तो आपकी 23वीं किस्त बिल्कुल नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

3 of 5
कब रुक जाता है किस्त का पैसा? - फोटो : AdobeStock
कब रुक जाता है किस्त का पैसा?
  • अगर जमीन का विवाद इतना बढ़ गया है कि कोर्ट ने उस जमीन के ट्रांसफर, उपयोग या खाते पर कोई कानूनी रोक लगा दी है, तो आपका पैसा अटक सकता है।
  • इसके अलावा, अगर विवाद के कारण सरकारी रिकॉर्ड में आपका नाम हटा दिया गया है, तो भी किस्त आनी बंद हो जाएगी।

4 of 5
विवाद की वजह से किस्त रुकने पर किसान क्या करें? - फोटो : AdobeStock
विवाद की वजह से किस्त रुकने पर किसान क्या करें?
  • अगर भाई-भाई के झगड़े की वजह से आपकी किस्त रुकी है, तो तुरंत अपने नजदीकी पटवारी, लेखपाल या जिला कृषि कार्यालय में संपर्क करें।
  • वहां अपनी खतौनी और पहचान पत्र दिखाकर यह साबित करें कि जमीन के एक हिस्से पर आपका मालिकाना हक है, ताकि आपकी किस्त दोबारा शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग भी है जरूरी - फोटो : AdobeStock
ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग भी है जरूरी
  • जमीन पर कोई भी विवाद हो, लेकिन अगर आपने अपने पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग (जमीन का सत्यापन) की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त निश्चित रूप से रुक जाएगी।
  • इसलिए सरकारी पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस तुरंत चेक कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें